जिला अतिथि गृह जमुई में सूचना प्रावैधिकी एवं खेल विभाग की मंत्री श्रेयसी सिंह ने शनिवार को 6 बजे तक आमजनों एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि सरकार जनता की समस्याओं के प्रति संवेदनशील है और समयबद्ध निवारण उनकी प्राथमिकता है।