हरसूद: ग्राम बेडियाखाल में मोटरसाइकिल की टक्कर में एक की मौत, दो घायल
राज्य मार्ग 15 खंडवा हरदा मार्ग पर ग्राम बेड़ियाखाल में मोटरसाइकिलों में जोरदार भिड़ंत हो गई। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा दो घायल हो गए। घायलों को जिला चिकित्सालय खंडवा रेफर किया गया है। मृतक का नाम श्याम पिता रमेश जाती निहाल निवासी मकडकक्ष थाना मूंदी क्षेत्र का बताया गया है।