पलिया: फार्मटांडा गांव पहुंचे पलिया विधायक ने सड़क हादसे में हुई ग्रामीण की मौत के बाद परिजनों से की मुलाकात, ₹25000 की दी मदद
लखीमपुर खीरी जिले के भीरा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत फार्मटांडा गांव में सड़क दुर्घटना में छत्रपाल सिंह बंजारा की असामयिक मौत के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है। छत्रपाल अपने परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। उनके निधन से पत्नी रेखा, पांच छोटे बच्चे और वृद्ध पिता बेसहारा हो गए हैं।