पलिया: दुधवा रोड पर पुल के मोड़ के पास तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार नेपाली युवक को रौंदा, युवक की हुई दर्दनाक मौत
लखीमपुर खीरी जिले के पलिया तहसील क्षेत्र के अंतर्गत दुधवा नेशनल पार्क के पास स्थित पुल की मोड़ पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार बस UP 31 T 9085 ने बाइक सवार एक नेपाली नागरिक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि बाइक सवार युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को नियंत्रित कराया।