पिछले दिनों पन्ना जिले निवासी महेंद्र लोधी ने अपने खेत में फांसी लगाकर जान दे दी थी मृतक की अस्थियां लेकर करीब 60 किलोमीटर पैदल चलकर दमोह कलेक्टर एवं एसपी के सामने धरना प्रदर्शन करने जा रही यात्रा बुधवार दोपहर 1 बजे करीब हिंडोरिया पहुंची जहां यात्रा को पुलिस द्वारा रोकने का प्रयास किया गया लेकिन यात्रा में शामिल लोग नहीं रुके और दमोह की ओर निकल गए।