पटेरा: कुम्हारी में फर्जी स्कैनर से भुगतान कर दुकानदार को ₹15 हजार का चूना लगाया, पुलिस में शिकायत
Patera, Damoh | Feb 10, 2026 कुम्हारी नगर के एक किराना दुकानदार को बुलेरो कार से आए तीन बाहरी अज्ञात युवकों ने तेल एवं शक्कर आदि किराना सामग्री लेने के बाद स्केनर से फर्जी भुगतान करके हजारों रुपए का चूना लगा दिया और फरार हो गए पीड़ित दुकानदार मुकेश अग्रवाल ने कुम्हारी थाना पुलिस को आवेदन देकर बताया कि वो पटेरा मार्ग पर कुम्हारी में किराना दुकान खोले हुये है,मामले की जांच में पुलिस जुटी।