भैंसदेही नगर के इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया के भैंसदेही विधानसभा क्षेत्र के ब्यूरो मनीष राठौर का भोपाल में बेहतर कार्य के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें नेशनल चैनल टीएनपी के भोपाल कार्यालय में मिला जहां क्षेत्र में लगातार जनसमस्याएं खबरें प्रकाशित करने और जनसमस्याओं के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने पर मध्यप्रदेश टीएनपी ने सम्मानित किया।