हनुमानगढ़: जंक्शन के एसके फाइनेंस कंपनी के कार्यालय के बाहर ऋण राशि चुकता करने के बावजूद दस्तावेज नहीं लौटाए जा रहे, किया प्रदर्शन
जंक्शन स्थित एसके फाइनेंस कंपनी के कार्यालय के बाहर ऋण राशि चुकता करने के बावजूद ग्राहकों को दस्तावेज और एनओसी नहीं मिलने के विरोध में चल रहा धरना-प्रदर्शन शनिवार को दूसरे दिन स्थगित कर दिया गया। धरना भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के बैनर तले चल रहा था।