घाटशिला प्रखंड के धरमबहाल के पूर्व ग्राम प्रधान तथा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथम मुखिया और झारखंड आंदोलनकारी रतन मुर्मू की सातवीं पुण्यतिथि पर मंगलवार को दोपहर 12 बजे उनके आवास पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर झामुमो कार्यकर्ताओं और झारखंड आंदोलन से जुड़े लोगों ने उनके तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी.