पेटरवार: बेरमो में पुलिस का 'एंटी क्राइम अभियान': बिना हेलमेट और तेज रफ्तार पर कसेगी नकेल
बेरमो में अपराध और सड़क हादसों पर रोक लगाने के लिए बेरमो पुलिस एक्शन में आ गई है।बुधवार समय लगभग साढ़े बारह बजे थाना प्रभारी रोहित सिंह के नेतृत्व में थाने के सामने विशेष ‘एंटी क्राइम वाहन जांच अभियान’ चलाया गया।अभियान में दोपहिया-चारपहिया वाहनों की डिक्की, कागजात और चालकों की सघन तलाशी ली गई।