सरमथुरा: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, सड़क पार बाग में पलटी गाड़ी
सरमथुरा रोड स्थित बुद्ध बाग के पास शुक्रवार को एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क पार करते हुए बाग में जाकर पलट गई। हादसे में बाइक सवार श्यामसुंदर और ज्ञानीराम निवासी कछपुरा आगई गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई