गिरिडीह: कल्याणडीह निवासी एक व्यक्ति का शव इसके गांव के पास के जंगल में पेड़ से लटका हुआ मिला,सदर अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम
नगर निगम क्षेत्र के कल्याणडीह निवासी सुधीर साहू का शव मंगलवार की देर शाम इसके गांव के पास के जंगल में पेड़ से लटका हुआ मिला। बुधवार को 11 बजे इसके शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया गया।शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सुधीर साहू पिछले तीन दिनों से लापता थे। परिजनों ने उनकी गुमशुदगी की लिखित सूचना पचम्बा थाना में दी थी और पुलिस उनकी खोजबीन कर रही थी