मंदसौर: महिला आरक्षण मुद्दे पर गरमाई सियासत, प्रभारी मंत्री ने साधा विपक्ष पर निशाना
महिला आरक्षण मुद्दे पर सियासत तेज: प्रभारी मंत्री ने विपक्ष पर साधा निशाना **मंदसौर।** महिला आरक्षण कानून को लेकर प्रदेश की सियासत गरमा गई है। जिले की प्रभारी मंत्री निर्मला भूरिया प्रेस वार्ता में विपक्ष, खासकर कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि इस विधेयक का विरोध महिलाओं के अधिकारों के साथ अन्याय है।