खंडवा। घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने सोमवार शाम विरोध प्रदर्शन किया। शहर कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रतिभा रघुवंशी के नेतृत्व में शाम करीब 5 बजे गांधी भवन से मार्च निकाला गया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खाली गैस सिलेंडर सिर पर रखकर और स्टोव लेकर बढ़ती महंगाई के खिलाफ विरोध जताया। मार्च के बाद कार्