समस्तीपुर: जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में चली गोली, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल..समस्तीपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती
समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र के नौआचक गाँव के डीहवारणी चौर में सोमवार की दोपहर पूर्व की जमीनी विवाद को लेकर आपसी विवाद चल रहा था। जिसमें एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति को गोली मार दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी है। जख्मी की पहचान उक्त गांव निवासी पवन राय के रूप में की गई है।