आगामी ग्रीष्म ऋतु में पेयजल संकट से निपटने की तैयारी को लेकर नवादा जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। इसी कड़ी में जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश ने जिले के सभी 14 प्रखंडों में खराब पड़े सार्वजनिक चापाकलों की मरम्मत के लिए विशेष मरम्मति दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह दल तकनीकी खराबी वाले चापाकलों की पहचान कर उन्हें जल्द ठीक करेगा, ताकि गर्मी के दिनों में लोगों को पेयजल की समस्या का सामना न करना पड़े। #SonuSinghJournalist #NawadaNews #Nawada #raviprakash