मंझनपुर: पुलिस कार्यालय में एसपी की अध्यक्षता में जनसुनवाई का हुआ आयोजन, 25 से अधिक लोगों ने अपनी-अपनी समस्याओं से कराया अवगत
मंझनपुर स्थित पुलिस कार्यालय में बुधवार को एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जिसमें मंझनपुर, महेवाघाट, पश्चिम शरीरा समेत विभिन्न थाना क्षेत्र से पहुंचे पीड़ितों ने समस्याएं एसपी को बताई उन्होंने मौके से कई शिकायतों का निस्तारण कर दिया है। शेष बची शिकायतों का उन्होंने संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया है।