भटवाड़ी: हर्षिल धराली के आपदा प्रभावित इलाकों में निरंतर कैम्प कर रहे जिलाधिकारी
डीएम ने ग्राउंड जीरो पर चल रहे कार्यों की समीक्षा की तथा व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए निर्देश दिये। डीएम ने कहा कि तीनों प्रकार की कनेक्टिविटी बिजली,सड़क व संचार को प्राथमिकता के आधार पर पुनर्स्थापित किया जा रहा है। जिसमें से बिजली व संचार संबंधित व्यवस्थाएं लगभग पूरी तरह सुचारू की जा चुकी हैं।