भटवाड़ी: जिला प्रशासन ने आपदा ग्रस्त क्षेत्र धराली सहित हेलीकॉप्टरों के आवागमन वाले क्षेत्र में ड्रोन उड़ाने पर लगाया प्रतिबंध
जिला प्रशासन ने आदेश जारी कर कहा कि धराली आपदा प्रभावित क्षेत्र में राहत व बचाव कार्य युदस्तर पर जारी है। सोशल मीडिया व कुछ मीडिया चैनल के लोग आपदाग्रस्त क्षेत्र की कवरेज के लिए बिना अनुमति के ड्रोन उड़ा रहे हैं। धराली, हर्षिल,मातली व चिन्यालीसौड़ आदि क्षेत्रों में ड्रोन उड़ाए जाने से हैलीकॉप्टरों की उड़ान में बाधा उत्पन्न हो सकती है।