भिंड नगर: बस स्टैंड के पास ई-रिक्शा की टक्कर से बाइक सवार महिला हुई घायल, जिला अस्पताल में इलाज के लिए कराया भर्ती
भिण्ड। शहर के बस स्टैंड के पास शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे एक ई-रिक्शा की टक्कर से बाइक सवार महिला घायल हो गई। घायल की पहचान शारदा के रूप में हुई है। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल घायल को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भिण्ड पहुंचाया।जानकारी के अनुसार शारदा अपने एक रिश्तेदार को अस्पताल में देखने के बाद वापस घर जा रही थी।तभी रास्ते में यह हादसा हो गया