देवघर: रिखिया के सिमरकुट गांव में दीवार गिरने से दो बच्चे दबकर हुए गंभीर रूप से घायल
रिखिया के सिमरकुट गांव में बुधवार सुबह 11:00 बजे दीवार गिरने से दो बच्चे दबाकर गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें सदर अस्पताल में इलाज हेतु लाया गया हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया घटना में घायल खुशी कुमारी और कृष्ण कुमार के पिता विकास कुमार ने बताया कि बच्चे आंगन में खेल रहे थे तभी अचानक छत में लगे ईट की दीवार टूटकर बच्चों के ऊपर गिर गई।