सवायजपुर: पाली में विद्युत लाइन में आग लगने से दो मोहल्लों में घंटों गुल रही बिजली, लोग गर्मी से हुए बेहाल
पाली कस्बे में डाकघर के पास शुक्रवार रात को अचानक विद्युत लाइन में आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने लाइन को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे विद्युत तार जल गए और मोहल्ला बिरहाना तथा पटियानीम की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।बिजली गुल होने से करीब 100 घरों के लोग प्रभावित हुए।