खनियाधाना: ग्राम पंचायत राजापुर में राष्ट्रीय बुद्ध महोत्सव पर निकली भव्य शोभा यात्रा, बुद्ध जयंती पर उमड़ा जनसैलाब
पिछोर, 1 मई 2026:* भगवान बुद्ध की जन्म जयंती के पावन अवसर पर आज शुक्रवार शाम 7:00 बजे पिछोर विधानसभा क्षेत्र के बूधोन राजापुर में राष्ट्रीय बुद्ध महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर बुद्ध जन्म जयंती शोभा यात्रा निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी शामिल हुए। कार्यक्रम में बौद्ध धर्म के अनुयायियों के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागर