कोरबा अंचल क्षेत्र में राताखार मुख्य मार्ग पर दो ट्रैलर आपस में टकरा गए। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत राताखार मुख्य मार्ग पर घटित हुई, जहां एक ट्रैलर कुसमुंडा से कोरबा और दूसरा कोरबा से गेवरा की ओर जा रहा था। हादसा इतना जबरदस्त था कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि एक ट्रैलर का चालक केबिन में फंस गया। राहगीरों की मदद से घंटों की मशक्कत के ब