गोरखपुर: घोसीपुर नाले में डूबकर 8 वर्षीय मासूम की मौत के संबंध में DM गोरखपुर ने दी जानकारी, कहा- परिजनों को दी जाएगी आर्थिक मदद
सोमवार की शाम मूसलाधार बारिश के बीच घोसीपुर के अनीश की 8 वर्षीय बेटी आफरीन,टीले वाली मस्जिद के मदरसे से पढ़ाई खत्म कर घर लौट रही थी।इसी दौरान वह फिसलकर खुले नाले में जा गिरी।तेज पानी के बहाव में मासूम लगभग 50 मीटर दूर बह गई।लोगों ने उसे निकाला और जिला अस्पताल ले जाया गया,लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।मंगलवार दोपहर 2 बजे DM गोरखपुर ने दी जानकारी