संदलपुर कस्बे में बुधवार को अधिकांश निजी क्लीनिक और मेडिकल स्टोर बंद रहे। सुबह से लेकर शाम करीब पांच बजे तक कस्बे के ज्यादातर दवाखाने और मेडिकल दुकानों के शटर बंद नजर आए, जिससे मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।बताया जा रहा है कि बीते रविवार को कस्बे के एक निजी क्लीनिक में इलाज के दौरान एक मरीज की हालत बिगड़ने के बाद उसकी मौत हो गई थी।