भिंड नगर: गौरी सरोवर पर सीसीटीवी कैमरा लगना हुआ प्रारंभ,अब हर गतिविधि रहेगी प्रशासन की रहेगी नजर,अपराध पर लगेगा अंकुश
भिंड के प्रमुख पर्यटन एवं धार्मिक स्थल गौरी सरोवर पर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा सीसीटीवी कैमरे लगाने का कार्य आज शनिवार को सुबह 10 बजे से प्रारंभ कर दिया गया। कैमरों की स्थापना पूर्ण होने के बाद गौरी सरोवर क्षेत्र में आने-जाने वाले लोगों की गतिविधियों पर निगरानी रखी जाएगी।CCTV कैमरा लगने से अपराध पर अंकुश लगेगा