बालोद: राइस मिल से मजदूरी कर घर लौट रहे युवक को अज्ञात ट्रक ने मारी टक्कर, पैर की हड्डियां टूटीं, राजनांदगांव रेफर
Balod, Balod | May 31, 2026 बालोद-दुर्ग मुख्य मार्ग पर एक तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।