बरकागाँव: बड़कागांव में पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया
पुरुष प्रधान भारत देश में महिलाओं के लिए ऐसे कई नियम एवं प्रथा बना हुआ है जिसके कारण आज भी महिलाएं आगे नहीं बढ़ पा रही हैं। इतिहास गवाह है जो महिलाएं इस बंधन को तोड़ते हुए घर से बाहर निकल रही है उसे आगे बढ़ाने के लिए कोई रोक नहीं सकता है। जो महिलाएं आगे बढ़े हैं उनका दायित्व है कि आज भी जो महिलाएं पीछे हैं उन्हें आगे बढ़ावे। उक्त बातें अंबा प्रसाद ने कही।