नानपारा: राजा बाजार चौकी के नवागत चौकी प्रभारी ने कहा, अपराधियों के साथ सख्ती से निपटना होगी प्राथमिकता
कोतवाली नानपारा के राजा बाजार पुलिस चौकी में नवागत चौकी प्रभारी राम गोविंद वर्मा ने पत्रकारों से भेंट वार्ता की भेंट वार्ता में नवागत चौकी प्रभारी राम गोविंद वर्मा ने कहा पीड़ितों को न्याय दिलाना अपराध पर लगाम लगाना उनकी प्रथम प्राथमिकता होगी किसी भी दशा में अपराधी बख्शे नहीं जाएंगे इस मौके पर सभी क्षेत्रीय लोग और पत्रकार मौजूद रहे।