बीसलपुर: बिलसंडा थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक मगरमच्छ गंभीर रूप से घायल, सूचना पर वन विभाग की टीम पहुंची
बिलसंडा थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक मगरमच्छ गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे वन विभाग के कांस्टेबल राजेश कुमार के नेतृत्व में वनकर्मियों की टीम में मगरमच्छ का रेस्क्यू कर पशु चिकित्सालय लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर जगदेव सिंह ने मगरमच्छ का प्राथमिक उपचार के बाद आईवीआर सेंटर इज्जत नगर बरेली के लिए रेफर कर दिया है।