मिर्ज़ापुर: बबुरा गांव के ग्रामीणों ने डीएम को पत्र सौंपकर विपक्षियों पर बोई हुई फसल को जोतने का आरोप लगाया
विंध्याचल थाना क्षेत्र के बबुरा गांव के ग्रामीणों ने सोमवार की दोपहर 2:00 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को पत्र सौंपकर विपक्षियों पर बोई हुई फसल को जोतने का आरोप लगाया।गांव की पृथ्वीराज सिंह ने बताया कि उनकी बोई हुई फसल को विपक्षियों ने जोत लिया है। लेकिन विंध्याचल पुलिस ने शिकायत की बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की। वह डीएम को पत्र सौंपकर न्याय की गुहार लगाई।