गिरिडीह: राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री के 79वें जन्मदिन के अवसर पर सम्मान कार्यक्रम का आयोजन
राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री लालू प्रसाद यादव के 79वें जन्मदिन के अवसर पर राष्ट्रीय जनता दल जिला कमेटी और जिला अध्यक्ष इरफ़ान आलम द्वारा गुरुवार को 12 बजे बस स्टैंड रोड स्थित वृद्धाश्रम में सेवा एवं सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्ग माता-बहनों एवं भाइयों के बीच फल वितरण किया गया।