खेरमालिया के बानकिया फीडर क्षेत्र में 28 जनवरी 2026 को सुबह 9 बजे से 11 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी बिजली विभाग के सहायक अभियंता अजय सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड द्वारा 765 केवी रतलामदेव से मंदसौर लाइन पर आवश्यक रखरखाव कार्य किया जाएगा।