मोकामा: मोकामा में गड्ढों के कारण एनएच 80 पर पुलिस ने लगाई बैरिकेडिंग, मार्ग किया बंद
Mokameh, Patna | May 30, 2026 मोकामा के एनएच 80 पर सड़क में पड़े गड्ढों के कारण लगातार हो रही दुर्घटनाओं के कारण पुलिस के द्वारा लोगों को दुर्घटना से बचाने एवं सुरक्षा हेतु शनिवार को लगभग 9 बजे बैरिकेटिंग लगाकर सड़क को बंद कर दिया गया है और यह तब तक बंद रहेगा, जब तक सड़क की मरम्मति नहीं की जाती है। आपको बता दें कि इस सड़क पर बने गड्ढे के कारण लगातार दुर्घटनाएं हो रही थी।