आगर मालवा। तनोडिया कस्बे में रविवार शाम अखिल भारतीय चंद्रवंशी बागरी समाज द्वारा पांडव जयंती उत्सव पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। समाज के सैकड़ों लोग इस आयोजन में शामिल हुए। कार्यक्रम के तहत पांडवों की प्रतिमाओं को सुसज्जित पालकी में विराजित कर भव्य शोभायात्रा निकाली गई,