सिकरारा क्षेत्र के रामसहायपट्टी गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के अचानक बंद हो जाने से स्थानीय बच्चों और अभिभावकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अब बच्चों को शिक्षा के लिए दो-तीन किलोमीटर दूर अन्य गांवों में जाना पड़ रहा है, जो छोटे बच्चों के लिए जोखिम भरा है।