ब्यावरा: ब्यावरा पुलिस के द्वारा मंगलवार को सायबर मैराथन दौड़ का किया गया आयोजन
ब्यावरा सिटी थाना पुलिस के द्वारा मंगलवार को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से सुबह 7:00 करीब ब्यावर शहर में साइबर मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया इस दौरान ब्यावरा सिटी थाना प्रभारी शिवराज सिंह चौहान, देहात थाना प्रभारी प्रवीण जाट, करनवास थाना प्रभारी संगीता शर्मा, सुठालिया थाना प्रभारी अनिल राहोरिया सहित अन्य उपस्थित रहे।