मांझी: तस्करी के लिए ले जाए जा रहे साथ मवेशी पकड़े गए , पिकअप जप्त
Manjhi, Saran | Jun 18, 2026 मांझी छपरा मुख्यमार्ग पर धनि छपरा के समीप गुरुवार को करीब 8:30 बजे गोरक्षा दल के सदस्यों ने पिकअप वाहन पर लाद कर ले जाए जा रहे सात मवेशियों को पकड़ लिया।बताया जाता है की दल के सदस्य बैरिया से वाहन का पीछा करते हुए धनि छपरा पहुंचे। इस दौरान स्थानीय लोगों ने एक कथित तस्कर को पकड़ लिया और जमकर उसकी पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और जांच में जुट गई।