बहराइच: भोजपुर गांव के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी ठोकर, हादसे में एक की मौत, दो घायल
इकौना थाना क्षेत्र अंतर्गत भोजपुर गांव के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को ठोकर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार 3 लोग घायल हो गए। इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल लेकर गए। जहां 1 की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने बहराइच अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल ले जाने पर युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया।