सासाराम: सासाराम मुफस्सिल थाना क्षेत्र में अलग-अलग जगह से दो बाइकें हुई चोरी, गाड़ी मालिकों ने प्राथमिकी कराई दर्ज
मुफस्सिल मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग जगह से दो बाइकें चोरी हुई हैं। जिसमें दहियाड गांव निवासी विक्रांत कुमार ने प्राथमिकी दर्ज कराई है और बताया कि मां तुतला भवानी हॉस्पिटल में बाइक चोरी कर ली गई। वहीं दूसरी बाइक चोरी तेलाड़ी गांव निवासी गौतम राम की महददीगंज सासाराम स्थित घर से कर ली गई।