बालोद: लखोली और मंदिर हसौद डिपो से सप्लाई ठप, बालोद जिले के 15 पेट्रोल पंपों में स्टॉक खत्म; पेट्रोल-डीजल के लिए मची अफरा-तफरी
Balod, Balod | May 15, 2026 बालोद जिले में पेट्रोल और डीजल संकट लगातार गहराता जा रहा है। रायपुर के लखोली और मंदिर हसौद डिपो से मांग के अनुरूप ईंधन की सप्लाई नहीं होने का असर शुक्रवार को जिलेभर के पेट्रोल पंपों में साफ दिखाई दिया। जिला मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों के करीब 15 पेट्रोल पंपों में पेट्रोल और डीजल का स्टॉक खत्म हो गया।