अंबाह: तोर गांव के पास बड़ा हादसा टला, नाले में पलटा ई-रिक्शा, दो घायल
Ambah, Morena | Jun 17, 2026 परीक्षत पुरा से अंबाह जा रहा एक ई-रिक्शा तोर गांव के पास संतुलन बिगड़ने से नाले में पलट गया। हादसे के समय उसमें 7 से 8 लोग सवार थे। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। दुर्घटना में मुन्नी देवी परिहार और नित्या भदौरिया घायल हुईं, जिनका सिविल अस्पताल अंबाह में उपचार जारी है।