शिव विधानसभा के झणकली गांव में 30 साल बाद बनी एक किलोमीटर सड़क पहले ही दिन हाथों से उखड़ने लगी। जिसका वीडियो बाड़मेर जिला मुख्यालय पर रविवार शाम 7:00 बजे वायरल हो रहा है। ग्रामीणों ने कहा ठेकेदार ने सिर्फ खानापूर्ति कर गांव की जनता के साथ खुला मज़ाक किया है। यह भ्रष्टाचार और निकृष्ट गुणवत्ता का शर्मनाक सबूत है।