हरदोई: कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई नोडल अधिकारियों की बैठक
Hardoi, Hardoi | Mar 27, 2024 कलेक्ट्रेट सभागार में शाम 4 बजे जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में निर्वाचन से जुड़े नोडल अधिकारियों की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि चुनाव की सभी तैयारियां ससमय पूर्ण कर ली जाएं। कार्मिकों के प्रशिक्षण की सभी तैयारियां कर ली जाएं। कार्मिकों के लिए पहचान पत्र की छपाई का कार्य समय से कराया जाये। पोस्टल बैलेट की छपाई समय से करा ली जाये।