दिल्ली: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने दस लाख रुपए की लूट की वारदात को सुलझाते हुए एक मॉल से मास्टरमाइंड को गिरफ्तार किया है सेक्टर-3 रोहिणी के महाराजा अग्रसेन मार्ग पर एक चार्टर्ड अकाउंटेंट फर्म के कर्मचारी कुलदीप कुमार से दो बाइक सवार लुटेरों ने दिन-दहाड़े 10 लाख रुपये से भरा बैग लूट लिया और फरार हो गया था।