पट्टी: रानीपुर गांव में रिहायशी छप्पर में लगी आग, हजारों का सामान जलकर राख, एक व्यक्ति घायल
पट्टी तहसील क्षेत्र के रानीपुर गांव में सोमवार देर रात एक रिहायशी छप्पर में अचानक आग लग जाने से हजारों रुपये मूल्य का घरेलू सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों की तत्परता से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। आग बुझाने के दौरान एक व्यक्ति घायल भी हो गया। रानीपुर निवासी नन्द लाल गुप्ता के आवासीय छप्पर में देर रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते