कांके: रांची समेत आसपास के इलाकों में सुबह से बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Kanke, Ranchi | Sep 23, 2025 रांची सहित आसपास के इलाके में सुबह से बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। रांची सहित आसपास के इलाके में मंगलवार दोपहर करीब एक बजेअचानक मौसम ने करवट ली और तेज बारिश शुरू हो गई। मौसम विभाग की मानें तो आज से 26 सितंबर तक झारखंड में ऐसा ही मौसम रहेगा। मौसम विभाग ने कई जिलों में भारी बारिश के साथ वज्रपात का भी अलर्ट जारी किया है।