सुवासरा: नई आबादी क्षेत्र में बिना नंबर की कार की टक्कर से दो लोग हुए घायल, केस दर्ज
सुवासरा क्षेत्र के रुणीजा रोड पर नई आबादी के पास बिना नंबर की कार चालक के द्वारा साइकिल चालक एवं पैदल चल रहे अश्विन नामक युवक को कार चालक द्वारा तेज गति से लापरवाही पूर्वक कर को चलते हुए टक्कर मार दी। दोनों घायल हो गए फरियादी राधेश्याम मैहर के द्वारा सुवासरा थाने में जाकर बिना नंबर की कार चालक के खिलाफ टक्कर मारने पर मामला दर्ज करवाया गया।