सुवासरा: सुवासरा के गांव धनियाखेड़ी के रहने वाले भगवान सिंह द्वारा निशुल्क रूप से राखी पर निर्धन परिवारों को राशन सामग्री दी गई
सुवासरा तहसील के धनिया खेड़ी के रहने वाले भगवान सिंह सिसोदिया के द्वारा एक छोटी सी पहल के माध्यम से राशि एकत्रित करते हुए राशन सामग्री खरीदी गई और राशन सामग्री को राखी के त्योहार पर अत्यधिक निर्धन गरीब परिवार को घर जाकर दी गई। यह पुनीत कार्य विगत 4 वर्षों से इनके द्वारा किया जा रहा है। गांव के लगभग 100 गरीब निर्धन परिवारों को राशन सामग्री वितरण की गई।